रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 22 अक्टूबर 2026
उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, नौतन, चनपटिया और रामनगर समेत कई इलाकों में छापेमारी 20 कारोबारी अभियुक्त गिरफ्तार
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी पश्चिम चंपारण के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने 21 अक्टूबर 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी और वाहन जांच के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब एवं शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई।

उक्त जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 610 किलोग्राम जावा गुड़ और लगभग 175 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई। विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चनपटिया थाना क्षेत्र के लगुनाहा, कुमारबाग थाना क्षेत्र के कुड़िया कोठी तथा सिमरा थाना क्षेत्र में नहर किनारे समेत विभिन्न हॉटस्पॉट स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान ड्रोन की मदद से भी निगरानी की गई। छापेमारी के क्रम में करीब 610 किलोग्राम जावा गुड़ और लगभग 175 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। विभाग ने मौके पर ही बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की कार्रवाई की। वहीं, गुप्त सूचना के आधार पर नौतन थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर के पास छापेमारी कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से आठ कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। इसमें 19 कार्टन शराब होने का उल्लेख भी विज्ञप्ति में किया गया है, जिसकी कुल मात्रा 164.16 लीटर बताई गई है। बरामद शराब में 8 PM Special Blend of Scotch और Indian Whisky ब्रांड शामिल हैं। इस मामले में बेतिया उत्पाद थाना कांड संख्या 1749/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।इसी तरह, पटखौली थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान जयनगर सतर घाट के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 1 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुई। इस मामले में बगहा उत्पाद थाना कांड संख्या 1584/26 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
20 अभियुक्त गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने बेतिया, नरकटियागंज और बगहा अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-37 के तहत कुल 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। छापेमारी अभियान में मद्यनिषेध विभाग के निरीक्षक, अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक और अन्य पदाधिकारी एवं बल शामिल रहे। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।








