रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 23 अक्टूबर 2026
घायलों का जी एम सी एच बेतिया में चल रहा है इलाज
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। चनपटिया थाना क्षेत्र के कैथवलिया और महना के बीच मुशहरी चौक पर गुरुवार की देर शाम पुलिस की गाड़ी और टाटा कर्व कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।

हादसे में चार पुलिसकर्मियों समेत सात लोगों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना में घायल पुलिसकर्मियों की पहचान एसआई प्रतिमा दुबे, गार्ड अर्पण कुमारी,भुवनेश्वर कुमार और चालक जयप्रकाश सिंह के रूप में हुई है। वहीं, कार में सवार तीन अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं।बताया जाता है कि पुलिसकर्मी कोर्ट से लौट रहे थे। इसी दौरान चनपटिया की ओर से आ रही टाटा कर्व कार से मुशहरी चौक के पास उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर कर दिया गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि दो गाड़ियों के बीच टक्कर हुई है। दुर्घटनाग्रस्त पुलिस गाड़ी सहोदरा थाना की है, जबकि दूसरी गाड़ी के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।








