AMIT LEKH

Post: कोरेक्स तस्करी का विरोध पड़ा भारी! 18 वर्षीय इरशाद आलम की हत्या का आरोप

कोरेक्स तस्करी का विरोध पड़ा भारी! 18 वर्षीय इरशाद आलम की हत्या का आरोप

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 23 अक्टूबर 2026

प्रशासनिक लापरवाही और कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

परिजनों ने आरोप लगाया है कि इनरवा के पिंटू और नंदलाल इरशाद पर कोरेक्स सिरप की तस्करी करने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। इनरवा क्षेत्र में कथित कोरेक्स सिरप तस्करी को लेकर 18 वर्षीय इरशाद आलम की हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि इनरवा के पिंटू और नंदलाल इरशाद पर कोरेक्स सिरप की तस्करी करने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। इरशाद द्वारा इस अवैध धंधे में शामिल होने से इनकार करने पर उसे कथित तौर पर जबरन नेपाल के भीखनठोरी ले जाया गया, जहां उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में कथित अवैध तस्करी और पुलिस-प्रशासन की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं। परिजनों के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और मामले में संबंधित पक्षों का आधिकारिक बयान सामने आना अभी बाकी है।

Leave a Reply

Recent Post