रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 07 नवम्बर 2026
पुलिस मुख्यालय, बिहार, पटना द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान के तहत बेतिया पुलिस द्वारा कुल 70 व्यक्तियों के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। पुलिस मुख्यालय, बिहार, पटना द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान के तहत बेतिया पुलिस द्वारा अलग-अलग थानों में मोबाइल गुम/चोरी से संबंधित दर्ज सनहा/प्राथमिकी, CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों एवं ब्लॉक किए गए हैंडसेट की जिला आसूचना इकाई, बेतिया द्वारा लगातार तकनीकी अनुसंधान एवं प्रयास करते हुए बरामदगी की गई तथा मोबाइल के वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।
इसी कड़ी में 07 नवंबर 26 को बेतिया पुलिस द्वारा इस बार कुल 70 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 20 (बीस) लाख रुपये है, बरामद किए गए हैं। अब तक ऑपरेशन मुस्कान के तहत बेतिया पुलिस द्वारा कुल 495 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 9800000/- लाख रुपये है। बेतिया पुलिस द्वारा आमजनों के बेहतर सहयोग एवं समन्वय हेतु एक आधिकारिक वेबसाइट https://bettiahpolice.bihar.gov.in जारी की गई है, जिसके माध्यम से भी मोबाइल गुम/चोरी होने की शिकायत प्राप्त की जाती है।,वर्तमान माह में बरामद मोबाइल 70 मोबाइल, अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।
मोबाइल बरामद करने वाली टीम
1-पु०नि० रमेश कुमार शर्मा, प्रभारी जिला आसूचना इकाई, बेतिया।
2-पु०नि० ज्वाला सिंह, जिला आसूचना इकाई, बेतिया।
3-पु०अoनि० सौरभ कुमार, जिला आसूचना इकाई, बेतिया।
4-सिपाही राज कुमार, जिला आसूचना इकाई, बेतिया।
5-सिपाही विपिन कुमार, जिला आसूचना इकाई, बेतिया।
6-सिपाही ऋषभ कुमार, जिला आसूचना इकाई, बेतिया।
7-सिपाही अंकित कुमार, जिला आसूचना इकाई, बेतिया।
बेतिया पुलिस अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण में सर्वोत्कृष्ट के लिए सदैव तत्पर

