AMIT LEKH

Post: इम्तियाज अंसारी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने पहुची युवा कांग्रेस बगहा टीम

इम्तियाज अंसारी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने पहुची युवा कांग्रेस बगहा टीम

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 07 नवम्बर 2026

जिलाध्यक्ष सुधांशु राठौर ने प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की और मांग की कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। हौदा डुमरा में हुए इम्तियाज अंसारी हत्याकांड के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात करने एवं उन्हें न्याय दिलाने की मांग को लेकर बगहा युवा कांग्रेस से जिलाध्यक्ष सुधांशु राठौर, महसाचिव रूपेश कुमार विधानसभा अध्यक्ष अजाज अहमद प्रखंड अध्यक्ष अमित राज के साथ पूरी टीम घटनास्थल पर पहुँची। जहा गाँव के सेकड़ो लोग रहे टीम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुधांशु राठौर ने प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की और मांग की कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। बगहा युवा कांग्रेस टीम ने न्याय सुनिश्चित करने के लिए तीन दिन का समय देने की बात कही है। यदि इस निर्धारित समय के भीतर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता है और मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो युवा कांग्रेस व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी। वही टीम ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि न्याय और इंसाफ की लड़ाई है। इस संघर्ष में युवा कांग्रेस के साथ-साथ माननीय सांसद श्री पप्पू यादव जी की पूरी टीम भी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहेगी।

 

Leave a Reply

Recent Post