AMIT LEKH

Post: नगर निगम क्षेत्र में नव अधिग्रहित वार्डों के छठ घाटों की उत्तम साफ -सफाई के साथ खतरनाक चिन्हित छठ घाटों के सुरक्षा व्यवस्था करें मजबूत : गरिमा

नगर निगम क्षेत्र में नव अधिग्रहित वार्डों के छठ घाटों की उत्तम साफ -सफाई के साथ खतरनाक चिन्हित छठ घाटों के सुरक्षा व्यवस्था करें मजबूत : गरिमा

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 07 नवम्बर 2026

नगर निगम महापौर ने नवअधिग्रहित वार्डों में 37, 33 आदि में छठ पूजा घाटों की जारी साफ सफाई का लिया जायजा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि छठ महापर्व पर व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने को लेकर नगर निगम प्रशासन ने जान झोक दी है। इस क्रम में नगर निगम क्षेत्र में नव अधिग्रहित क्षेत्रों के छठ घाटों की तैयारियां और तेज कर दी गईं हैं। इसी क्रम में महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने शनिवार को विभिन्न वार्डों में जारी साफ-सफाई, समतलीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। महापौर ने वार्ड 37 के घरदान पोखरा, वार्ड 33 के पोखरभिंडा छठ घाटों आदि की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सिकारिया ने संबंधित कर्मियों को सभी कार्य तीन से चार दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने घाटों पर उगी घास की सफाई, मिट्टी भराई कर समतलीकरण तथा व्रतियों के सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। विशेष रूप से घरदान पोखरा सहित संवेदनशील घाटों पर बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Recent Post