AMIT LEKH

Post: छठ महापर्व में बढ़ी भीड़ को लेकर छावनी के रेलवे ओवरब्रिज का अंधेरा 48 घंटे में दूर करने का महापौर ने दिया निर्देश

छठ महापर्व में बढ़ी भीड़ को लेकर छावनी के रेलवे ओवरब्रिज का अंधेरा 48 घंटे में दूर करने का महापौर ने दिया निर्देश

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 10 नवम्बर 2026

ओवर ब्रिज चालू होने के वर्षों बाद भी रेलवे ओवर ब्रिज की लाइटिंग व्यवस्था पर महापौर ने उठाया सवाल

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। छावनी स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर शाम ढलते ही अंधेरा छा जाने की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने मंगलवार को नगर निगम की इलेक्ट्रिक टीम के साथ ओवरब्रिज का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेतिया-लौरिया लेन में जगह-जगह सामान्य तकनीकी खराबियां मिलीं। वहीं बेतिया-चनपटिया और बेतिया-सिकटा-मैनाटांड़ लेन की लाइटिंग सप्लाई के तार असामाजिक या आपराधिक तत्वों द्वारा काट दिए जाने के कारण प्रकाश व्यवस्था ठप प्राय मिली। महापौर ने बताया कि जांच में पता चला कि रेलवे ओवरब्रिज चालू होने के वर्षों बाद भी की लाइटिंग व्यवस्था पर महापौर ने पृक्षा की। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि अन्य विभागों द्वारा निर्माण कराए गए चीजों पर निगम को हैंडओवर नहीं किए जाने की स्थिति में नगर निगम प्रशासन के लिए सीधे प्रभावी कार्रवाई करना सहज नहीं है। बावजूद इसके छठ महापर्व के दौरान बढ़ते आवागमन और अंधेरे में आपराधिक घटनाओं की आशंका को देखते हुए इस समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने संबंधित इलेक्ट्रिक टीम को निर्देश दिया कि अगले 48 घंटे के भीतर कटे हुए विद्युत सप्लाई तारों को जोड़ने तथा अन्य तकनीकी खराबियों को दूर करने का युद्धस्तर पर प्रयास करें, ताकि छठ महापर्व से पहले रेलवे ओवरब्रिज की प्रकाश व्यवस्था बहाल हो सके और राहगीरों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिले। महापौर ने बताया कि पूर्व में भी नगर निगम की इलेक्ट्रिक टीम द्वारा लाइटों को दुरुस्त किया गया था, लेकिन बार बार खराब होने की शिकायत मिल रही है।

Leave a Reply

Recent Post