रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 13 नवंबर 2026
बगहा रेलवे स्टेशन पर एसडीएम श्रीमती चांदनी कुमारी ने दूसरे प्रदेशों से अपने घर लौट रहे प्रवासी बिहारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। बगहा रेलवे स्टेशन पर एसडीएम श्रीमती चांदनी कुमारी द्वारा दूसरे प्रदेशों से अपने घर लौट रहे प्रवासी बिहारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों का कुशलक्षेम जाना तथा उनके सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
इस पहल से अपने घर लौट रहे प्रवासियों में खुशी एवं उत्साह देखने को मिला।

