रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 14 नवंबर 2026
आइए, छठ की भव्यता को कैमरे में उतारें और अपनी प्रतिभा से बिहार की पहचान को नई ऊँचाई दें!
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। छठ महापर्व की पवित्रता, भव्यता एवं बिहार की सांस्कृतिक विरासत को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से IPRD द्वारा सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए छठ महापर्व 2026 रील प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता केवल एक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि बिहार की आस्था, संस्कृति, परंपरा और विकास कार्यों को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत करने का अवसर है।
1. प्रतियोगिता के प्रमुख विषय
प्रतिभागी निम्नलिखित विषयों पर रचनात्मक एवं आकर्षक रील बना सकते हैं—
1. छठ घाटों की स्वच्छता एवं साफ-सफाई।
2. घाटों की तैयारी, साज-सज्जा एवं सौंदर्यीकरण।
3. छठ घाटों पर की गई विशेष व्यवस्थाएँ एवं अनूठी पहल।
4. खरना प्रसाद निर्माण एवं पारंपरिक रीति-रिवाज।
5. संध्या अर्घ्य की भव्यता।
6. प्रातःकालीन अर्घ्य एवं उगते सूर्य को अर्घ्य।
7. लाइट एंड साउंड शो की आकर्षक प्रस्तुति।
8. वाटर स्क्रीन एवं अन्य विशेष आयोजन।
9. छठ महापर्व से जुड़ी कोई अन्य विशिष्ट व्यवस्था, पहल अथवा आकर्षक दृश्य।
2. प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें
1. प्रतियोगिता में सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भाग ले सकते हैं।
2. रील छठ महापर्व 2026 के आयोजन, तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं उससे जुड़ी गतिविधियों पर आधारित होनी चाहिए।
3. प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई रील मौलिक एवं स्वयं की रचनात्मक प्रस्तुति होनी चाहिए। किसी अन्य क्रिएटर की रील की नकल स्वीकार नहीं की जाएगी।
4. रील Instagram, Facebook अथवा अन्य निर्धारित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड की जा सकती है।
5. रील अपलोड करते समय दोनों अनिवार्य हैशटैग का प्रयोग करना आवश्यक होगा:
#Biharkgarvchathmhaparv
#samrat4bjp
1. प्रतिभागियों को अपनी रील का लिंक निर्धारित Google Form के माध्यम से जमा करना अनिवार्य होगा।
2. रील प्रतियोगिता की निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही अपलोड एवं सबमिट की जानी चाहिए।
3. प्रतिभागियों को अपनी रील सार्वजनिक (Public) रखनी होगी, ताकि उसके व्यूज का सत्यापन किया जा सके।
4. रील प्रतियोगिता की अवधि समाप्त होने के बाद व्यूज के आधार पर विजेताओं का निर्धारण किया जाएगा।
5. फर्जी व्यूज, बॉट्स अथवा किसी भी अनुचित माध्यम से व्यूज बढ़ाने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा।
6. प्रतिभागियों को रील का लिंक एवं आवश्यक जानकारी सही-सही उपलब्ध करानी होगी। गलत अथवा अपूर्ण जानकारी वाली प्रविष्टि प्रतियोगिता से बाहर की जा सकती है।
7. प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी प्रकार के विवाद अथवा व्याख्या के संबंध में IPRD का निर्णय अंतिम होगा।
🏅 3. पुरस्कार एवं सम्मान
सर्वाधिक व्यूज प्राप्त करने वाली शीर्ष 3 रीलों को IPRD द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के क्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। शीर्ष 50 प्रतिभागियों को Certificate of Participation प्रदान किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के साथ IPRD भविष्य में सोशल मीडिया से संबंधित कार्यों में सहयोग एवं सहभागिता के नए अवसर विकसित करेगा।
1.प्रतियोगिता की समय सीमा
प्रतियोगिता प्रारंभ :
14 नवंबर 2026, अपराह्न 4:00 बजे
प्रतियोगिता समाप्त :
16 नवंबर 2026, अपराह्न 5:00 बजे
निर्धारित समय के बाद प्राप्त रीलों को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा।
Viewsनिर्धारण : 14/11/2011 4PM से 16/11/2026 के 11:59 पीएम तक
रील जमा करने की प्रक्रिया
1.अपनी रील सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करें।
2.अनिवार्य हैशटैग का प्रयोग सुनिश्चित करें।
3.रील का लिंक निर्धारित Google Form में सबमिट करें।
4.Google Form में मांगी गई सभी जानकारियाँ भरें।
5.भविष्य में सत्यापन के लिए रील को सार्वजनिक रखें।
Google Form Link: संबंधित लिंक प्रतिभागियों के साथ साझा किया जाएगा।
समन्वयक (Coordinators)
जिला स्तर : सभी जिलों के संबंधित जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ।
विभाग स्तर पर : साहिल वर्मा :
74630 94602
सुश्री सजदा : 8789229822
आइए, बनें छठ महापर्व के डिजिटल उत्सव का हिस्सा!
अपनी रचनात्मकता, कैमरे और सोशल मीडिया की ताकत से बिहार की आस्था, संस्कृति, परंपरा और भव्य आयोजनों को देश-दुनिया तक पहुँचाएँ।
आपकी रचनात्मकता, आपकी रील और बिहार का गौरव!
छठ महापर्व 2026 – हर रील में बिहार की आस्था, हर दृश्य में बिहार का गौरव!

