AMIT LEKH

Post: महापौर द्वारा सेवा और सद्भाव का संदेश देते हुए अपने आवासीय कार्यालय पर निजी कोष से हजारों छठ व्रतियों के बीच बांटी गई पूजा सामग्री

महापौर द्वारा सेवा और सद्भाव का संदेश देते हुए अपने आवासीय कार्यालय पर निजी कोष से हजारों छठ व्रतियों के बीच बांटी गई पूजा सामग्री

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 14 नवंबर 2026 

छठ महापर्व सूर्योपासना और लोक आस्था का नहीं, श्रद्धा, सेवा, सहयोग, सामाजिक समभाव और सद्भाव का अद्भुत पर्याय: गरिमा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा लोक आस्था के महापर्व छठ की पवित्रता और सामाजिक समरसता को आत्मसात करते हुए अपने आवासीय कार्यालय पर गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को सुबह से शाम तक छठ व्रतियों के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से महापौर श्रीमती सिकारिया ने नगर निगम क्षेत्र के छठ व्रतियों के लिए इस वर्ष भी सेवा और सहयोग की प्रेरक मिसाल पेश की। उन्होंने अपने आवासीय कार्यालय पर पहुंचे नगर निगम क्षेत्र के हजारों छठ व्रती परिवारों के बीच अपने निजी कोष से छठ पूजा की आवश्यक सामग्री वितरित की। इस दौरान श्रद्धालुओं को दौरा, सुपली और वस्त्र के साथ छठ पूजा में उपयोगी अन्य सामग्री उपहार के रूप में प्रदान की गई।

महापौर की इस पहल से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। इस मौके पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि छठ महापर्व केवल सूर्योपासना और लोक आस्था का अनुष्ठान नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा, सहयोग, सामाजिक समभाव और आपसी सद्भाव का अद्भुत पर्याय है। यह महापर्व हमें समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ प्रेम, सम्मान और सहभागिता का भाव रखने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि छठी मइया की आराधना में सेवा और समर्पण का भाव सर्वोपरि है। व्रती परिवारों के बीच पूजा सामग्री का वितरण उनके लिए केवल सहयोग नहीं, बल्कि लोक आस्था के इस महान पर्व में सहभागी बनने का आत्मीय प्रयास है। महापौर की इस पहल ने पर्व की खुशियों में सामाजिक सहभागिता और मानवीय संवेदना का रंग भी भर दिया।

Leave a Reply

Recent Post