AMIT LEKH

Post: दिन-दहाड़े बेतिया में ज्वेलरी दुकान में भीषण डकैती

दिन-दहाड़े बेतिया में ज्वेलरी दुकान में भीषण डकैती

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 18 नवंबर 2026

हथियार के बल पर सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में दिनदहाड़े लूट, कर्मचारियों को बंदूक की बट से पीटा; DIG-SSP पहुंचे घटनास्थल

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। पश्चिम चंपारण के बेतिया शहर में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

शहर के सुप्रिया रोड स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में हथियारों से लैस अपराधियों ने धावा बोलकर लाखों के आभूषण और नकदी लूट ली। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। यह घटना आज (बुधवार)करीब 12:30 बजे दिन की बताई जाती है।

मिली जानकारी के अनुसार, करीब 6 से 8 की संख्या में पहुंचे अपराधी हथियारों से लैस थे। सभी ने शोरूम में घुसकर हथियार के बल पर कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर अपराधियों ने शोरूम के एक कर्मचारी को बंदूक की बट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद अपराधी दुकान में रखे आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए।

DIG-SSP ने संभाली जांच की कमान

घटना की सूचना मिलते ही चंपारण रेंज के DIG हर किशोर राय और पश्चिम चंपारण के SSP कुमार गौतम भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने शोरूम का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम शोरूम में लगे CCTV कैमरों के फुटेज सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही है। फिलहाल लूटे गए आभूषणों और नकदी की वास्तविक कीमत का आकलन नहीं हो सका है और अधिकृत जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन यह लूट करोड़ों की बताई जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी वारदात से शहर के व्यवसायियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस के सामने अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी करना बड़ी चुनौती है।

Leave a Reply

Recent Post