AMIT LEKH

Post: पैसे के लेन-देन के विवाद में एक व्यक्ति ने चलाई कई गोली

पैसे के लेन-देन के विवाद में एक व्यक्ति ने चलाई कई गोली

मुखिया पति शेख वहाब पर पैसे के लेन-देन के विवाद में एक व्यक्ति ने चलाई कई गोली

रामगढ़वा से सरफुल्लाह हुसैन की खास रिपोर्ट

–  अमिट लेख

रामगढ़वा, (पूर्वी चंपारण)। थाना क्षेत्र के बेला पंचायत के पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया पति शेख बहाव पर पैसे के लेनदेन के विवाद में एक ब्यक्ति नें कई गोली दाग दी। इस घटना के संबंध में विशेष जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन जानकारी के अनुसार इनका विवाद गांव के ही बृजेश कुमार से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। ऐसा समझा जा रहा है कि इसी विवाद के कारण उसने उनको गोली मारी इसके बाद इनको इलाज के लिए रक्सौल के एसआरपी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज चलरहा है। इस घटना के बाद कुछ लोग आक्रोशित हो गए और बृजेश कुमार की बेला चौक पर स्थित दुकान पर धावा बोल दिए। पुलिस ने इस पर नियंत्रण पाया। मुखिया को तीन चार गोली लगी है। मुखिया का इलाज चल रहा है और खतरे से बाहर हैं।

Comments are closed.

Recent Post