AMIT LEKH

Post: अवैध रूप से आखिर किसके संरक्षण में चलता रहा चिरान मशीन ?

अवैध रूप से आखिर किसके संरक्षण में चलता रहा चिरान मशीन ?

विजय प्रसाद वन क्षेत्र रामनगर क्षेत्र के रेंजर ने अपने बयान में बताया है, अवैध चिरान मशीन जो रामनगर नरकटियागंज में पुनः संचालित हो रहे है

ठाकुर रमेश शर्मा

–  अमिट लेख
रामनगर, (प. चंपारण)। मैनाटांड प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र का गांव नरकटिया जिसकी भौगोलिक बनावट बहुत ही अजीबोगरीब है। इसे चलाने वाला व्यक्ति इस जिले का बड़ा माफिया है। हालांकि पूर्व में अनेकों बार इस क्षेत्र में वन विभाग ने प्रयास किया था। अवैध चिरान संचालन पर रोक लगाने के लिए दिनांक 26 मई 2023 को एक अधिकारियों के नेतृत्व में छापा दल ने कार्यवाही किया था। परंतु शातिर वन माफिया सड़कछाप उदंड महिला मंडली को खड़ा कर चिरान में आग लगा दिया था। पुनः उसी गांव में 14 – 07- 2023 को दो चिरान में छापा डाला गया है। जिसमें एक ही नरकटिया वाले को दर्शाया गया है। वन माफिया एवं तस्कर वह रामनगर का एक भ्रष्ट नागरिक है जो ना तो कर्मचारी है और ना ही एम्प्लॉय है महज सेटिंग-डेटिंग के आधार पर खूब वसूली मैनाटांड़ तक करता है। बेतिया डी एफ ओ ऑफिस में ऐसे स्वच्छंद विचरण करता है जैसे बहुत ही जिम्मेवार कर्मचारी है। महज एक दलाल भला ऐसे किसके संरक्षण में इतना बड़ा खेल खेल रहा है। इतना ही नहीं इस पश्चिमी चंपारण में लगभग दहवा, धनहा – ठकराहा ,रामपुर मैनाटांड ,हरनाटांड ,मंगुराहा ,लौरिया, साठी ,चनपटिया, मथुरा चौक तक का खबरी दलाल अवैध संचालन वालों से वसूली करा रहा है। इसके ऊपर कार्यवाही के लिए विभाग को महज सीडीआर के आधार पर केस दर्ज करना चाहिए। विजय प्रसाद वन क्षेत्र रामनगर क्षेत्र के रेंजर ने अपने बयान में बताया है। अवैध चिरान मशीन जो रामनगर नरकटियागंज में पुनः संचालित हो रहे है। जिसके आलोक में नरकटियागंज अनुमंडल के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में अवैध रूप से चल रहे चिरान को वन विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने शुक्रवार को जब्त किया। रामनगर वन रेंजर विजय प्रसाद ने बताया कि छापेमारी के दौरान चिरान चलाने के सभी उपकरण को उखाड़ कर वन विभाग कार्यालय ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि विगत 26 मई को नरकटियाजंज गांव में वन विभाग के अधिकारियों व कर्मी जब चिरान जब्त करने गए थे, तो, चिरान वालों ने चिरान में आग लगा दी थी। वही महिलाओं को आगे खड़ा कर वन विभाग के अधिकारियों व कर्मियों से दुर्व्यवहार किया था।

Comments are closed.

Recent Post