



आरोपी ब्रजेश गुप्ता ने बताया है कि पूर्व मुखिया शेख बहाब रूपये उधार दिये थे जिसमें से कुछ राशि बाकी था
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला न्यूज़ ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के बेला पंचायत के पूर्व मुखिया शेख बहाव को बिते दिनो गोली मारने वाला बिजनेस पार्टनर पुलिस दबिस के बाद न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। जहां न्यायालय में रामगढ़वा थानाध्यक्ष इन्द्रजित पासवान घटना के सम्बमध में पुछ ताछ किये। आरोपी ब्रजेश गुप्ता ने बताया है कि पूर्व मुखिया शेख बहाब रूपये उधार दिये थे जिसमें से कुछ राशि बाकी था। जिसको लेकर दबाव देते थे। घटना के दिन पूर्व मुखिया ने मेरे दुकान में बैठा था और रूपया मांगते मांगते थपड़ चला दिया। जिसपर गुस्सा आया और टेबल पर पूर्व मुखिया द्वारा रखे देशी पिस्टल से मैने गोली चला दिया। थानाध्यक्ष श्री पासवान स्वयं इस मामले को देख रहे है। उन्होने बताया कि टेक्निकल आधार पर कई बिंदुओं की जांच होना अभी बाकी है। वही घायल पूर्व मुखिया का इलाज पटना के निजि नर्सिंग हॉम में कराया जा रहा है और उनके स्थिति में सुधार हो रहा है।