AMIT LEKH

Post: मौर्य रेजीमेंट देश के लिए जरूरी : प्रेम मौर्य

मौर्य रेजीमेंट देश के लिए जरूरी : प्रेम मौर्य

जितने भी सामाजिक संगठन है। साथ ही समाज के जीतने भी लोग है, उनके द्वारा फेसबूक और टवीटर पर मौर्य रेजीमेट के मांग के लिए एक हैशटैग चलाया जाएगा

अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

आरा (भोजपुर)। शोषित इंकलाब पार्टी के छात्र मोर्चा छात्र शोषित इंकलाब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम मौर्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की आगामी 26 जुलाई को मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा के जितने भी सामाजिक संगठन है। साथ ही समाज के जीतने भी लोग है, उनके द्वारा फेसबूक और टवीटर पर मौर्य रेजीमेट के मांग के लिए एक हैशटैग चलाया जाएगा। जिसमे सरकार से मौर्य रेजीमेंट कि मांग किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारे पूर्वजों ने भारत को अखंड बनाया था और आज भी हमारे समाज भारत को अखंड बनाने के प्रति जुनून और साहस रखते है। देश के सबसे महानतम , कुशल, प्रियदर्शी एवं ताकतवर राजा सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य तथा सम्राट अशोक मौर्यवंश से थे। जिसके नाम से विश्व मे भारत कि पहचान है और पूरा विश्व जिसके साहस, वीरता और अखंडता कि लोहा मानता है उसके नाम से कोई रेजीमेंट नहीं है। जबकि देश मे राजपूत, सिख, डोगरा, जाट, महार, गोरखा जैसे जातियों को मिलाकर 31 रेजीमेंट है। फिर मौर्य रेजीमेंट क्यों नहीं। सरकार जल्द से जल्द मौर्य रेजीमेंट बनाए। अन्यथा सड़कों पर उतरकर चकाजाम किया जाएगा। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों से अनुरोध किया कि समाज के सभी लोग समाज एवं देशहित के लिए 26 जुलाई को फेसबूक एवं टवीटर सरकार से मौर्य रेजीमेंट कि मांग करे।

Comments are closed.

Recent Post