



विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राजद विधायक राजेन्द्र कुमार राम को राज्यपाल के आदेशानुसार बिहार सरकार ने अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष मनोनीत किया है
एक प्रतिनिधि
– अमिट लेख
हरसिद्धि, (पूर्वी चंपारण)। विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राजद विधायक राजेन्द्र कुमार राम को राज्यपाल के आदेशानुसार बिहार सरकार ने अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। विदित हो कि श्री राम को नियमानुसार राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त होगा एवम सुविधाएं उसी अनुरूप मिलेंगी। उनके मनोनयन पर राजद नेता राजेंद्र यादव,मंटू सिंह मुखिया, कस्तुरी खां, अफजल खां, रामाकांत शर्मा, डॉ खुर्शीद आलम,राजद प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर राम, हरेंद्र बैठा, भगीरथ कुशवाहा, वीरेंद्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य अमजद खान, रजिया खातून, मस्तकीम अंसारी अरमान खां, शिवजी यादव, नागेन्द्र यादव, ब्रजकिशोर यादव, बिजय कुशवाहा, शैलेन्द्र ठाकुर प्रदीप यादव, मनोज राम, पूर्व मुखिया पति बिनोद राम, नवल किशोर पासवान, बुनचुन सिंह, सुधांशु सिंह, पप्पू ठाकुर, मनीष कुमार, सरफराज राय, समाजसेवी दिलीप कुमार दुबे आदि ने श्री राम एवम बिहार सरकार को शुभकामनाएं बधाई दिया है।