AMIT LEKH

Post: जदयू के पूर्व सांसदों-विधायकों से एक एक कर मिल रहे नीतीश नेताओ से जान रहे उनका प्लान

जदयू के पूर्व सांसदों-विधायकों से एक एक कर मिल रहे नीतीश नेताओ से जान रहे उनका प्लान

बेंगलुरु की विपक्ष बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार के शामिल नही होने पर राजनीतिक बाजार गर्म

स्टेट हेड

– अमिट लेख
पटना। लोक सभा एवंम विधानसभा चुनाव से पूर्व नीतीश कुमार पार्टी को चुस्त दूरुस्त करने में जुट गए है। मुख्यमंत्री आवास पर जेडीयू के पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के पहुंचने का दौर शुरू है। नीतीश एक-एक नेता से अलग-अलग मुलाकात कर रहे हैं। और उनसे राजनीतिक और उनके क्षेत्र का फीडबैक की जानकारी ले रहे है। इससे पहले भी नीतीश ने जेडीयू के सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों से मुलाकात की थी। नीतीश की अब जदयू के पूर्व सांसदों और विधायकों से मुलाकात के बीच सियासी चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है। पूर्व एमएलए और एमपी से मुलाकात का दौर दो शिफ्टों में चलेगा। इस दौरान सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी भी साथ मौजूद रह रहे है। जदयू नेताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव समेत कई मुद्दों पर जानकारी लिया जा रहे है। इससे पहले 3 जून को नीतीश ने पार्टी के विधायकों से अलग-अलग मुलाकात की थी। और विधायकों को दिशा-निर्देश दिए थे। साथ ही क्षेत्र का सियासी फीडबैक भी लिया था। वहीं 2 जुलाई को नीतीश ने पार्टी के सांसदों से मुलाकात की थी। आपको बता दें इन दिनों महागठबंधन की सरकार में काफी खटपट चल रही है। फिर चाहे वो शिक्षा मंत्री और केके पाठक के बीच का विवाद हो, या फिर भूमि सुधार विभाग के ट्रांसफर्स को रद्द करने का मामला, यही नहीं कैबिनेट विस्तार को लेकर भी कांग्रेस का दबाव लगातार जारी है। जो अभी तक अटका हुआ है। कांग्रेस दो और मंत्री पद चाहती है। वहीं बेंगलुरु की विपक्ष की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने पर कई सवाल खड़े हुए थे।

Comments are closed.

Recent Post