AMIT LEKH

Post: पूर्व विधायक शिवेश ने गड़हनी में भरा कार्यकर्ताओं में जोश

पूर्व विधायक शिवेश ने गड़हनी में भरा कार्यकर्ताओं में जोश

अगिआंव विधानसभा के भाजपा समर्थित पूर्व विधायक शिवेश राम ने गड़हनी मंडल के अध्यक्ष अशोक केसरी के अध्यक्षता में एक सभा बुलाई

अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

आरा/(गड़हनी)। रविवार को सब्जी बाजार गड़हनी में रविवार के दोपहर पटना जाने के क्रम में अगिआंव विधानसभा के भाजपा समर्थित पूर्व विधायक शिवेश राम ने गड़हनी मंडल के अध्यक्ष अशोक केसरी के अध्यक्षता में एक सभा बुलाई। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को ले विचार विमर्श किया एवं जोश भरा। उसने कहा कि भाजपा का केंद्र में पुनः एक बार नरेन्द्र मोदी के अगुआई में सरकार बनेगी। इसको देखते हुए हम सभी को एक जुट होना बहुत जरूरी हैं। बिहार में सरकार बेलगाम हो गई है, इसका भी 2025 के चुनाव में हम सभी को मिलकर देना होगा,अपनी कुर्सी बचाने के लिए नीतीश कुमार पलटी मरते रहते है। मौके पर अरुण सिंह, कमलेश केशरी, अभिषेक विसेन, रिंटू सिंह, बजरंगी सिंह, ओमप्रकाश बुधन जी, रामबाबू गुप्ता, साधु जी, संतोष गुप्ता, अनिल सिंह, अरविंद सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post