ट्रेन से गिरकर पंडितपुर के 17 वर्षीय किशोर की हुई मौत, शव घर पहुंचते ही पूरे परिवार में मचा कोहराम
✍️ पप्पू पंडित
– अमिट लेख
पकड़ीदयाल, (संवाददाता)। प्रखंड के राजेपुर नवादा पंचायत के शेखपुरवा पंडितपुर निवासी रामस्वरूप पासवान के पुत्र विकेश कुमार का शव घर पहुंचते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम छा गया।
ग्रामीणों ने बताया कि विकेश कुमार की बेतिया और चनपटिया के बीच ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मौत की खबर रेल पुलिस ने परिजनों को दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता रामस्वरूप पासवान ने बताया कि इसी साल विकेश मैट्रिक पास किया था। उसे पड़ोसी, मजदूरों का ठेकेदार शंकर पासवान ने यमुनानगर काम कराने के लिए शुक्रवार को ले गया था।
रविवार को उसका शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा है।परिजनों ने बताया कि विकेश भाई में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई की करीब तीन साल पहले सांप के काटने से मौत हो गई थी। मृतक विकेश के माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।








