त्रिवेणीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न जगहों से 15 लीटर देसी शराब के साथ दो अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है
संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। आज रोज सोमवार की अहले सुबह त्रिवेणीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न जगहों से 15 लीटर देसी शराब के साथ दो अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदल दास उम्र 38 वर्ष थाना क्षेत्र के महेशुआ पंचायत वार्ड नंबर 14 निवासी को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वही भोला मुखिया उम्र 55 वर्ष थाना क्षेत्र के खोरिया मिशन वार्ड नंबर 4 निवासी को 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस बाबत त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष कृष्णबली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया दो अवैध शराब कारोबारी के ऊपर त्रिवेणीगंज थाना कांड संख्या 317/23 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया।








