आज रोज सोमवार के दस बजे अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में एक संदेहास्पद स्थिति में 20 वर्षीय नवविवाहिता को मृत अवस्था में लाया गया
रिपोर्ट : संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
त्रिवेणीगंज (सुपौल)। आज रोज सोमवार के दस बजे अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में एक संदेहास्पद स्थिति में 20 वर्षीय नवविवाहिता को मृत अवस्था में लाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखण्ड अंतर्गत भौकराहा गांव वार्ड-9 में सोमवार को अहले सुबह किसी युवक से फोन पर बात करने को लेकर नवविवाहिता युवती की ससुरालवालों ने गले में फंदा डालकर हत्या कर दी। और त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में छोड़कर भाग गया।
सूचना पर थाने के सब इंस्पेक्टर निधि कुमारी,सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार मामले की छानबीन में जुट गया। मृतका मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखण्ड अंतर्गत भौकराहा गांव वार्ड-9 निवासी भीम सरदार की पत्नी है। घटना के संदर्भ में अस्पताल में मौजूद मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के गरहा रामपुर गांव निवासी मृतका के बड़ी मां कुलन्ति देवी ने बताया कि मेरी बेटी को ससुरालवालों ने फंदा से लटका कर मार दिया और कहा कि इलाज के लिए त्रिवेणीगंज ले जाया गया है।
घटना के संदर्भ में मृतका की सास बिना देवी ने बताया कि हम अपने घर पर नही थे। मेहमानी से लौटी हूं। घर जाने पर घटना की जानकारी प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि तीन माह पूर्व मेरा पुत्र भीम शंकर का शादी गरहा रामपुर में हुआ था। मेरी पुतोहु त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मटकुरिया गांव के किसी युवक से बराबर फोन पर बात करती रहती थी। जिसके कारण पति-पत्नी में बराबर कलह व झगड़ा होते रहता था। मधेपुरा जिले के भतनी ओपी से नवविवाहिता का शव आया है इस संबंध में त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष कृष्ण बली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की भतनी ओपी से पुलिस बल बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका की मां के द्वारा लिखित शिकायत पर भतनी ओपी में मामला दर्ज किया जाएगा।








