पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के मझार बाबू टोला में केला के पता से छुपाकर रखे एक महिला का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है
– अमिट लेख टीम
मोतिहारी, (न्यूज़ डेस्क)। पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के मझार बाबू टोला में केला के पता से छुपाकर रखे एक महिला का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। मृतक महिला की पहचान मझार बाबू टोला निवासी विक्रम सिंह की पत्नी नीरू देवी के रूप हुई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अन्तयपरीक्षण करा परिजनों को सौंप दिया। मृतका के माता पिता ने दहेज के लिए नीरू देवी की हत्या कर शव को छुपाने का आरोप ससुराल वालों पर लगा रहे है। मृतका की शादी तीन साल पहले हुई थी। जिस को एक बच्चा भी है। वही थानाध्यक्ष सरफराज अहमद ने बताया कि नीरू देवी की मौत की जांच की जा रही है।








