AMIT LEKH

Post: पूर्व से बनी सड़को का उद्घाटन कर सुर्खियों में रहना चाहते है बड़हरा विधायक : आशा देवी

पूर्व से बनी सड़को का उद्घाटन कर सुर्खियों में रहना चाहते है बड़हरा विधायक : आशा देवी

बोली आशा देवी- नौटंकी, जुमलेबाजी के साथ जनता को ठगने का काम किया जा रहा

अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। बड़हरा के विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने रविवार को सात करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार कई सड़कों का उद्घाटन किया। इस खबर के मीडिया में आने के बाद बड़हरा की पूर्व विधायिका आशा देवी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वर्तमान विधायक के पास जुमलेबाजी और नौंटकी छोड़ कर कोई अन्य काम है ही नही। जो पहले से सड़के थी, उन्ही सड़को का मरम्मती हुआ, और सुर्खियों में रहने के लिए विधायक योजनाबद्ध तरीके से उसका उद्घाटन कराकर मीडिया में बयान दे रहे है कि आधा दर्जन से अधिक सड़को का उद्घाटन किया। जबकि ये सभी सड़क पहले से ही है, सिर्फ इन सड़कों का मरम्मत का कार्य हुआ है। अब इन्हें सुर्खियों में बने रहने का कितना बड़ा शौक है ये इसी बात से देखा जा सकता है कि सिर्फ सड़क मरम्मती हुई और उसका भी उद्घाटन करा रहे है, वो भी मरम्मती पहले हो चुकी है। इन सड़को में आरा सलेमपुर से दरियापुर रोड, अलेखी टोला से गुंडी रोड, सबलपुर से नथमलपुर तक के संपर्क पथ, सार सिवान से कुदरिया बांध रोड, जगतपुर से कान्हा छपरा रोड, बड़हरा से बबुरा रोड, आरा बड़हरा रोड से भुसहुला रोड है। आशा देवी ने तीखे लहजो में कहा कि माननीय विधायक कह रहे है कि उद्घाटन कर इन सड़कों को बड़हरा की जनता को समर्पित किया। तो क्या माननीय बताएंगे कि उन सड़को से जुड़े ग्रामीण उन सड़को पर पहली बार चलेंगे ? ये तो क्षेत्र की जनता को बेवकूफ बनाने वाली बात है। आगे कहा कि माननीय ने कहा है कि बड़हरा की सड़कें आज विकास की नई कहानी गढ़ रही है। तो क्या मरम्मत कराने से नई कहानी गढ़ी गई और जो जनता पहले उन सड़को का प्रयोग करती थी उस समय कविता गढ़ा गया था। वे अपने लोगों से फूल माला स्वयं पर डलवाकर हवा बना रहे है। क्या जनता मूर्ख है कि जो सड़क पहले से सड़क है उसका मरम्मती भी पूर्व में हुआ और आप आज उसका उद्घाटन कर रहे है और लोग आपका फूल माला से स्वागत करेंगे, ये सब लोगों को बेवकूफ बनाने वाले बात है। बड़हरा की जनता के साथ धोखा बर्दाश्त नही किया जाएगा। भोली भाली जनता को बेवकूफ बनाना छोड़ दे माननीय विधायक। सुर्खियों में रहने से अब उन्हें कोई लाभ होने वाला नही है।

Comments are closed.

Recent Post