तपोभूमि पर स्थित कौलेश्वर शिव मंदिर व जटाशंकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
वाल्मीकिनगर से नन्द लाल पटेल की रिपोर्ट:
– अमिट लेख
वाल्मीकिनगर, (संवाददाता)। तपोभूमि पर स्थित कौलेश्वर शिव मंदिर व जटाशंकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। चाहे आम हो या खास सभी बाबा के दर पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर फरियाद लगाने पहुंचे । इसी कड़ी में वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने कौलेश्वर शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कराया। सुबह-सुबह विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने मंदिर में पूजा अर्चना की और जलाभिषेक के उपरांत रुद्राभिषेक कराया। वहीं अरघा के माध्यम से हजारों शिवभक्तों ने अपना जलाभिषेक किया।वही जटाशंकर मंदिर की ऐसी मान्यता है कि इस जटाशंकर मंदिर में माता सीता और महर्षि वाल्मीकि त्रेता युग में समीप के वाल्मीकि आश्रम से पूजा करने आते थे। लिहाजा दरबार में जो भी अपनी मुराद सच्चे मन से मांगता है, बाबा उनकी मुराद पूरी करते हैं। यही वजह है की यहां गंडक नदी के त्रिवेणी संगम से हजारों कावड़िए जलबोझी करने के उपरांत सबसे पहले कौलेश्वर और जटाशंकर स्थान पर जलाभिषेक करते हैं और फिर उसके बाद बिहार,यूपी और नेपाल के अन्य शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए यहीं से जल लेकर जाते हैं।








