मोहम्मदपुर एवं भगवानपुर गांव से छापेमारी कर पुलिस बल पर हमला करने के आरोप में 16 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
राजा कुमार साह
– अमिट लेख
पताही, (पूर्वी चंपारण)। पताही, पुलिस ने बाराशंकर पंचायत के मोहम्मदपुर एवं भगवानपुर गांव से छापेमारी कर पुलिस बल पर हमला करने के आरोप में 16 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस बल पर हमला करने के मामले में दोनों पक्षों से 16 आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।








