बॉर्डर क्षेत्र के ग्राम सभा कनमिसवा ग्राम सभा के औरहवा तिलवारी में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
✍️ तैयब अली चिश्ती
– अमिट लेख
महराजगंज, (जिला ब्यूरो)। सशस्त्र सीमा बल पतलहवा के द्वारा बॉर्डर क्षेत्र के ग्राम सभा कनमिसवा ग्राम सभा के औरहवा तिलवारी में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें 22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज के पशु चिकित्सक डॉक्टर सुशांत शहाजी पारेकर व द्वितीय कमान अधिकारी पशु चिकित्सक डॉ. हरदयाल सिंह और विकास चंद्र ने जांच कर दवा का वितरण किया। पथलहवा के समवाय प्रभारी उपनिरीक्षक तरुण कुमार ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल के द्वारा बॉर्डर से लगे गांव कनमिसवा औरहवा तिलवारी में तकरीबन 200 से ऊपर जानवरों का मुफ्त जांच कर के दवा का वितरण किया गया।
जिसमें सभी मवेशी पालक अपने-अपने जानवरों को जांच कराकर दवा लिए। मौके पर उप निरीक्षक कृष्णा कांत, मुख्य आरक्षी संजय, राज कुमार, तथा ग्राम प्रधान नरसिंह यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, मौके पर मौजूद रहे।








