जिला के आदापुर प्रेमी प्रेमिकाओ के पिटाई के बाद दूसरी घटना मेहसी थाना अंतर्गत कोठिया पंचायत के कनकट्टी गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
चम्पारण बना तालिबानी सजा का गढ़
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला न्यूज़ ब्यूरो)। गांधी की कर्म भूमि चम्पारण आज कल हिंसा व तालिबानी सजा का गढ़ बन गया है। दिन प्रति दिन ऐसी घटनाये देखने को मिल रही है। जिला के आदापुर प्रेमी प्रेमिकाओ के पिटाई के बाद दूसरी घटना मेहसी थाना अंतर्गत कोठिया पंचायत के कनकट्टी गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक के पैरों को रस्सी से बांधकर उसके पैर के तलवे पर लगातार पिटाई की जा रही है। पीटने वाले व्यक्ति का कहना है कि उसने उसका मोबाइल चोरी कर लिया था। जिसके बाद वह पकड़ा गया और पकड़ने के बाद ही उसकी पिटाई शुरू हो गई। सूत्रों की माने तो जिस व्यक्ति ने उस युवक की पिटाई किया उसका खुद का मोबाइल उसके ही घर में पाया गया। लेकिन उसने एक गरीब युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर जो तालिबानी हुकूमत दिखलाया। क्या यह सही है ? अगर मोबाइल की चोरी हुई ही थी तो उसे संबंधित थाना को सूचना देनी चाहिए थी और उस आदमी के खिलाफ कंप्लेंन करनी चाहिए थी ना कि कानून को अपने हाथ में लेकर ऐसा घृणित कार्य करना चाहिए था। वहीं दूसरी तरफ मेहसी थाना के थानेदार ने बताया कि मामला सही है सूचना मिली है और दो व्यक्तियों के ऊपर एफ आई आर दर्ज कर ली गई है और अनुसंधान जारी है। जिसमे अभी तक कोई गिरफ्तारी नही है।








