AMIT LEKH

Post: अनुमंडल मुख्यालय में हाथो हाथ मिला राशन कार्ड

अनुमंडल मुख्यालय में हाथो हाथ मिला राशन कार्ड

अब जरूरतमंदो को नही लगाना पड़ेगा अनुमंडल कार्यालय का चक्कर, एसडीओ

अनुमंडल कार्यालय मे राशन कार्ड के लिए गरीबों और दिव्यांगों के दफ्तर का चक्कर लगाना बंद हो गया

सुमन मिश्रा

–  अमिट लेख
अरेराज, (विशेष संवाददाता)। अनुमंडल कार्यालय मे राशन कार्ड के लिए गरीबों और दिव्यांगों के दफ्तर का चक्कर लगाना बंद हो गया। अरेराज एसडीओ संजीव कुमार के द्वारा जरूरत मंद गरीब और दिव्यांगों को हाथों-हाथ राशन कार्ड मुहैना करा रहे हैं। वहीं अरेराज अनुमंडल क्षेत्र के गरीब दिव्यांग राशन कार्ड लेने के लिए दफ्तर में पहुंचकर अनुमंडल पदाधिकारी से राशन कार्ड के लिए गुहार करते हैं।वहीं तुरंत अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार के द्वारा उनकी परिस्थिति पड़ताल करके संतुष्ट होने पर तुरंत राशन कार्ड उपलब्ध करा दे रहे हैं।वहीं गुरुवार के दिन हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के चड़रहिया गांव के बुधनी देवी ,और अरेराज प्रखंड क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत के खजुरिया गांव के सुमन कुमार और उनकी पत्नी प्रियंका कुमारी को तत्काल राशन कार्ड बनाकर प्रदान किया गया।

Comments are closed.

Recent Post