AMIT LEKH

Post: जल स्तर बढ़ा, गंडक बराज कंट्रोल रूम हाई अलर्ट पर

जल स्तर बढ़ा, गंडक बराज कंट्रोल रूम हाई अलर्ट पर

गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्रो में हो रही रुक रुक के बारिश के कारण नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है

वाल्मीकिनगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट :

–  अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (संवाददाता)। गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्रो में हो रही रुक रुक के बारिश के कारण नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इस मौसम में गंडक बराज से सबसे ज्यादा डिस्चार्ज पानी का रीडिंग दर्ज किया गया।

अगर इसी तरह से गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्रो में होती रही लगातार बारिश तो जलस्तर में और भी वृद्धि हो सकती है । वही नेपाल के पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में पिछले तीन चार दिनों से लगातार बारिश होने के कारण गंडक नदी के जल स्तर में काफी वृद्धि हो सकती है। मंगलवार की दोपहर दो बजे के करीब में ली गई सिंचाई विभाग के अधिकारियों के द्वारा रीडिंग में गंडक बराज से टोटल एक लाख 89 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।

जलस्तर में वृद्धि होने के कारण सिंचाई विभाग के गंडक बराज कंट्रोल रूम में कार्य करने वाले सभी कर्मी को अलर्ट कर दिया गया है। गंडक के पानी में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए तटीय इलाके के लोगों को चिंता बढ़ गई है।

Comments are closed.

Recent Post