आवागमन हुआ पूरी तरह से बाधित, जन जीवन बेहाल
पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड क्षेत्र के देवापुर पंचायत से हो कर गुजरने वाली बागमती नदी और लालबकेया नदी में फिर से पानी बढ़ गया है
राजा कुमार साह, संवाददाता
– अमिट लेख
पताही, (पूर्वी चंपारण)। पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड क्षेत्र के देवापुर पंचायत से हो कर गुजरने वाली बागमती नदी और लालबकेया नदी में फिर से पानी बढ़ गया है। हालत यह है कि पूर्वी चंपारण जिले को शिवहर जिले से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर 3 से 5 फिट पानी बह रहा है। दोनों जिलों का संपर्क एक दूसरे से कट गया है। पानी बढ़ने से नदी के किनारे बसे गांव के ग्रामीणों में भय का माहौल देखा जा रहा है।








