AMIT LEKH

Post: तीन दिवसीय प्रशिक्षण का किया बहिष्कार

तीन दिवसीय प्रशिक्षण का किया बहिष्कार

सरकार प्रखण्ड में प्रशिक्षण किस काम को करवाने के लिए दे रही है वही पंचायत के प्रधान कहते हैं कि वार्ड का क्या काम है। आपलोग साइन मोहर के लिए बने हैं

अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

आरा/भोजपुर। आज लास्ट तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ बहिष्कार बता दे कि जगदीशपुर प्रखण्ड के सभागार में 20/7/2023 से सतत ग्रामीण विकास के तहत। तीन दिवसीय प्रशिक्षण सरकार के निर्देश पर पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा कराया जा रहा है। आज सभी वार्ड सदस्यों ने सरकार तथा उसके नितियों को दोषी मानते हुए प्रशिक्षण का बहिष्कार कर दिया। जगदीशपुर प्रखण्ड अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि सरकार हम सभी वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है। वितिय अधिकार को छीनकर यह सरकार अत्याचार तथा हीन नजरों से देखने का काम कर रही है। जिसका विरोध हमलोग अंत प्रयंत तक करते रहेंगे। वही जगदीशपुर प्रखण्ड अध्यक्ष ने आगामी 21 अगस्त को भोजपुर जिला के रमना मैदान में वार्ड सदस्य महासंघ की बैठक में ज्यादा संख्या में भाग लेने का अपील किया। अध्यक्ष ने कहा कि पंचायतों के विकास कार्यों मे कोई वार्ड सदस्यों का भुमिका नही रह गया है। तो सरकार प्रखण्ड में प्रशिक्षण किस काम को करवाने के लिए दे रही है वही पंचायत के प्रधान कहते हैं कि वार्ड का क्या काम है। आपलोग साइन मोहर के लिए बने हैं। ऐसे में सभी वार्ड सदस्यों ने ये निर्णय लिया है कि आगामी ग्राम सभा हो या कार्यकारणी की बैठक हो या प्रखण्ड का प्रशिक्षण हो कही नही जाएगे। नाही साइन मोहर करेगें बल्कि सरकार की इस दोहरी नितियों को ध्वस्त करने के लिए हम सब सामुहिक इस्तीफा साइन मोहर के साथ प्रखण्ड से लेकर पटना तक पहुचाएगे। जगदीशपुर अध्यक्ष ने बताया कि सरकार अपनी कुर्सी बचाने के लालच में मंत्री विधायक सासंद का वेतन मानदेय सालों साल बढ़ा रही हैं, और आजादी के बाद से ही वार्ड सदस्यों का मासिक नियत मानदेय भत्ता मात्र 500 रू ही रह गया, और उसमें भी आज तक 2016 के वार्ड सदस्यों का केवल ढाई साल का ही भुगतान किया गया है। अभी तक न्यू वर्तमान वार्ड सदस्यों का दो साल होने को है एक रुपये नहीं मिला, आखिर क्या करना चाहती है? सरकार वार्ड सदस्यों के साथ शिर्फ दिखावे के लिए नहीं रहना है हमसब को इस असहाय पद की जरूरत नही। हमे मुक्त करो जगदीशपुर प्रखण्ड में पूर्ण बहिष्कार पर वार्ड सदस्य महासंघ भोजपुर कोटि कोटि धन्यवाद ज्ञापित करता है। बहिष्कार में उपस्थित मंगलेश्वर यादव, अवधेश राम, दिवाकर यादव, अनिल कुमार सिंह, सुभाष यादव, सम्भू यादव, उमेश कुमार, टूटू जी उर्फ निर्मल यादव, रामजी सिंह, मिथिलेश यादव, राहुल कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, धनजी यादव, चुन्नू यादव, शशिकांत सिंह, रंजीत सिंह, मुन्ना यादव, शिव मोहन यादव, अयूब खान, धनजी सिंह, मो0 नसिम अंसारी, स्वास्तिक कुमार, मो0 मुख्तार अंसारी,कमलेश कु0गुप्ता, बादल कुमार, रमेश यादव, चंदन यादव, सुनिल यादव, महेश यादव, चंदन कुमार,बिहारी सिंह, राजीव रंजन राय, पंकज प्रजापति, बिनोद ठाकुर,बबन साह, प्रमोद सिंह, कमलेश यादव, रामाकान्त सिंह, हरिशंकर यादव, शत्रु धन सिंह, बिनय कुमार, बुधन राम, जितेंद्र राम, नरेश मुशहर, नगेन्द्र यादव, भीम राम, आशानन सिंह, अरूण सिंह, दिपक कुमार, सतेन्द्र राम, इत्यादि शामिल रहे।

Comments are closed.

Recent Post