आए दिन चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि थाना क्षेत्र में लगातार चोरों ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम देना शुरू किया है
संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। आए दिन चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि थाना क्षेत्र में लगातार चोरों ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम देना शुरू किया है। जबकि पुलिस हांफता हुआ नजर आ रहा है।
मोहम्मद शमीम आलम
एक बाइक चोरी का घटना का खुलासा भी नहीं हो पाता है, कि चोरों के द्वारा एक नहीं दो-दो बाइक एक साथ चोरी कर पुलिस प्रशासन को सरेयाम चुनौती दे दी जाति है। अज्ञात चोरों ने मंगलवार की अहले सुबह त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के लतौना उत्तर वार्ड नंबर 18 में दो बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
इसको लेकर पीड़ित नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 निवासी मोहम्मद शमीम आलम और थाना क्षेत्र के प्रतापुर सिकियाहा निवासी सहरुण ने थाने में आवेदन दिए हैं। जिसमें पीड़ित मोहम्मद शमीम आलम ने बताया कि मैं अपना ग्लैमर मोटरसाइकिल बीआर 32 के 7996 को घर के दरवाजा पर लगा दिया था। जिसकी मंगलवार की सुबह करीब चार बजे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। वहीं पीड़ित सहरुण खातून ने बताया कि मैं अपने बहन के यहां नगर परिषद थाना क्षेत्र के लतौना उत्तर वार्ड नंबर 18 घर पर आए थे। मेरा भी हीरो स्पलेंडर थ्री एस मोटरसाइकिल बीआर 50 एल 1992 की अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। बताया कि हमलोगों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन किया। लेकिन कुछ पता नहीं चला।








