दो दिनों से लगातार हो रही बारिश कारण सीमावर्ती क्षेत्र का गांव मोहल्ला जलमग्न हो गया है
मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
वीरपुर, (सुपौल)। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश कारण सीमावर्ती क्षेत्र का गांव मोहल्ला जलमग्न हो गया है।
सुखाड़ के बाद बारिश होने से जो खुशी किसानों के चेहरे पर दिखी थी वो लगातार बारिश के कारण काफूर होने लगी है।गांव मोहल्ले कस्बो में बारिश का पानी भर गया है। कोसी के सीपेज वाले तटबन्धीय क्षेत्र नरपतपट्टी, लालमनपट्टी, ढाढा, पिपराही, साहेवन, भगवानपुर ,भीमनगर में गांव मोहल्ले से लोगो को निकलना मुश्किल हो गया है। कोसी नदी के जलस्तर में एकाएक हुई बृद्धि के कारण तटबंन्ध के करीब के बस्तियों में सीपेज का पानी मुश्किल को और अधिक बढ़ा रही है।दलित बस्तियों में स्थिति और भयावह बन चुकी है। लोग घरों में दुबके हुए है। जगह जगह पानी भर जाने के कारण पशु चारा की भी मुश्किल हो जाने से पशुपालकों के समक्ष संकट खड़ी हो चुकी है। रतनपुर पँचायत के बहुरवा मोजा की सेकड़ो एकड़ जमीन जलजमाव के कारण झील के रूप में तब्दील हो चुकी है। रोपाई की गई धान डूब गई है। बहुरवा के किसान सूर्य नारायण मेहता, रामचन्द्र मेहता आदि ने बताया की हर साल स्थिति ऐसी बनती हैं। लोग इसके निदान के जिला प्रशासन से भी गुहार लगा कर थक गए है।अब सब कुछ भगवान के भरोसे ही है। कृषि विज्ञान केंद्र राधोपुर के कृषि बैज्ञानिक मनोज कुमार ने बताया कि धान की खेतो को पानी की जरूरत थी।पर काफी अधिक बारिश से नुकसान की सम्भवना भी होती है।हालांकि अभी यह स्थिति नही बनी है।








