मूसलाधार बारिश ने बिगाड़ी नगर परिषद क्षेत्र की सूरत, नगर प्रशासन की खुली पोल
संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। रविवार की रात्रि से ही रुक – रूककर बारिश हो रही है। इससे शहर के विभिन्न मुहल्लों और सड़कों पर जलजमाव व कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई है, और विकराल भी हो गई।
जिससे नगर परिषद क्षेत्र वासियों सहित राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश ने नगर परिषद प्रशासन की कार्यशैली की पोल खोलकर दी है सबसे बदहाल स्थिति तो पुरानी बैंक चौक से मेला ग्राउंड जनेवाली सड़क मार्ग की है। यहां से लोगों को गुजरना खतरे से खाली नहीं है। उक्त मार्ग पर जलजमाव व कीचड़ से गड्ढे का अंदाजा नहीं लग पाता है। लेकिन उक्त मार्ग में सब्जी मंडी, काली मंदिर परिसर अनुपलाल यादव महाविद्यालय, मवेशी हाट आदि रहने के लोग आगमन पर जलजमाव व कीचड़ का सामना करना पड़ता है । राहगीर आगमन करने पर मजबूर हैं। जिससे लोग गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। वही स्थिति दुर्गा मंदिर चौक से पंचमुखी चौक होते हुए वंशी चौक से जनता रोड जानेवाली सड़क मार्ग, थाना रोड आदि सड़क मार्ग की है।
यहां भी बारीश के बाद जगह-जगह करीब एक फुट पानी जमा हो जाता है। जिससे राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती हैं। यू कहें तो रुक-रुककर हो रही बारिश से शहर में नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई है। लेकिन अभी भी शहर में छोटे बड़े नालों की उड़ाही नहीं होने और जल निकासी का समुचित इंतजाम नहीं रहने के कारण बारिश होते ही नगर परिषद क्षेत्र का पूरा सिस्टम हांफता नजर आता है।लोगों का कहना है कि मामूली बारिश में ही शहर की सड़कें चलने लायक नहीं रहती है। लगातार हो रही मूसलधार बारिश के बाद तो स्थिति और बिगड़ गई है। शहरवासियों ने नगर परिषद से शहर की समुचित सफाई कराने, ब्लीचिग पाउडर व चूने का छिड़काव कराने की मांग की है।








