AMIT LEKH

Post: यूपीएससी की तैयारी करने वाले शिक्षक की आकस्मिक हुई मौत

यूपीएससी की तैयारी करने वाले शिक्षक की आकस्मिक हुई मौत

सरस्वती ज्ञान सरोवर के संचालन कर्ता प्रभाकर कुमार रंजन उम्र 28 वर्ष के हृदय गति रुक जाने से निधन हो गई

पप्पू पंडित

– अमिट लेख

पकड़ीदयाल, (संवाददाता)। निशा नगर पंचायत शेखपूरवा रोड स्थित सरस्वती ज्ञान सरोवर के संचालन कर्ता प्रभाकर कुमार रंजन उम्र 28 वर्ष के हृदय गति रुक जाने से निधन हो गई। इस खबर से पूरे पकड़ीदयाल में मातम छा गया। विकलांग प्रभाकर कुमार रंजन मेधावी छात्र था वह यूपीएसी का पीटी और मेंस परीक्षा निकाल चुका था। उसकी मां पुष्पा देवी का रोते-रोते बुरा हाल है, वह बोल रही थी कि कवन कसूर कइली कि भगवान हमरा अइसन सजा देलन। वही पिता ब्रह्मदेव प्रसाद ने रोते हुए कहा कि आज तक कभी भी किसी भी प्रकार की अपनी दुख की शिकायत नहीं की। हमेशा पूरे परिवार को खुश रखा और खुश देखना चाहता था।

वही सूर्यवंशम कोचिंग रे ऑफ फिजिक्स के संचालक मनन कुमार साइंस प्वाइंट के संचालक विजय कुमार, शिवम संस्कृत कोचिंग के संचालक विनेश कुमार, आरके एकेडेमी के संचालक राकेश कुमार, आरडीएस कोचिंग के संचालक दिलीप कुमार, अंकित कुमार टॉपर पॉइंट कोचिंग के संचालक और अनुपम संस्कृत सदन के संचालक सचिन कुमार इन कोचिंग संचालकों ने मिलकर एक साथ शोक व्यक्त करते हुए दुखी परिवार को सांत्वना दी और कहा कि कोचिंग संस्थान वालों के मार्गदर्शक छोड़ कर चले गए। किसी भी स्थिति में किसी भी प्रकार का राय मशवरा शिक्षा से संबंधित बैठकर करते थे उनमें उनका मार्गदर्शन मिलता रहता था। वही, मौके पर उपस्थित पार्षद संजय किसान मुन्ना आलम मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शंभू पासवान खुलास प्रसाद सुरेश राम के साथ अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Recent Post