स्तनपान सप्ताह के अंतिम दिन आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 35 पर गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया
पप्पू पंडित
– अमिट लेख
पकड़ीदयाल, (संवाददाता)। सीडीपीओ परियोजना कार्यालय में स्तनपान सप्ताह के अंतिम दिन आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 35 पर गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भावी माताओं को बच्चों को 6 माह तक केवल स्तनपान कराने के फायदे के बारे में बताया गया। स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए सीडीपीओ अंजना कुमारी ने बताया कि अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित स्तनपान सप्ताह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्तनपान से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम सेविकाओं के द्वारा चलाया गया। विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रभात फेरी, दीवाल लेखन, गृह भ्रमण, माता बैठक आदि का आयोजन किया गया। स्तनपान सप्ताह के अंतिम दिन गोद भराई कार्यक्रम के आयोजन में भावी माताओं को बच्चों को 6 माह तक केवल स्तनपान कराने के फायदों के बारे में बताया गया। वही आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 35 पर सीडीपीओ अंजना कुमारी द्वारा लाभार्थी प्रमिला देवी की गोद भराई की गई। मौके पर सेविका किरण कुमारी, सहायिका शोभा देवी, ग्रामीण महिलाएं आदि थे।








