AMIT LEKH

Post: बाल अधिकार संरक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

बाल अधिकार संरक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

छपरा बिहारी में राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान एवं राष्ट्रीय दलित न्याय आंदोलन के तत्वावधान में बाल अधिकार संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया

पप्पू पंडित

–  अमिट लेख

पकड़ीदयाल, (संवाददाता)। प्रखंड की चैता पंचायत स्थित छपरा बिहारी गांव में राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान एवं राष्ट्रीय दलित न्याय आंदोलन के तत्वावधान में बाल अधिकार संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में प्रथम वर्ग से मैट्रिक तक के 200 से अधिक स्कूली छात्रा-छात्राओं एवं अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यशाला में स्कूली बच्चों में नेतृत्व क्षमता के विकास पर विशेष बल दिया गया। छात्र छात्राओं को नियमित विद्यालय जाने हेतु अभिप्रेरित किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय मानवाधिकार अभियान के प्रदेश महासचिव विद्यानंद राम द्वारा बाल अधिकार संरक्षण कानून आरटीई के नियम, अभिवंचित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के बारे में बताया गया।

वही छात्र छात्राओं के अनावश्यक मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक लगाने की अपील अभिभावकों से की गई। कार्यक्रम का संचालन सीआरसी संचालक सह भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रखंड अध्यक्ष गोपाल कुमार ने किया।उक्त अवसर पर उमेश नारायण राम एवं मनोज राम शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों के बीच कॉपी एवं कलम का वितरण किया गया।

Comments are closed.

Recent Post