AMIT LEKH

Post: एकमा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सह जागरूकता गोष्ठी हुई आयोजित

एकमा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सह जागरूकता गोष्ठी हुई आयोजित

शिविर में 200 मरीजों के नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण हुए

संवाददाता

– अमिट लेख
एकमा/सारण। नगर पंचायत एकमा बाजार के वार्ड संख्या-4 में स्थित स्वयंसेवी संस्था जानकी एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट हंसराजपुर के तत्वावधान में न्यू लाइफ क्लिनिक के सभागार में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सह स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव के निर्देशन में किया गया।

इस दौरान मधुमेह, खून, पेट, हड्डी, अस्थमा, सर्दी खांसी, उच्च रक्तचाप व मौसमी बीमारियों की जांच कर आवश्यक दवाएं भी मरीजों के बीच वितरित की गई। इस शिविर में डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. विकास भारती, डॉ. शैलेश कुमार, डॉ. केडी यादव, डॉ. रवींद्र कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. पंकज कुमार, स्वास्थ्य कर्मी मनीष कुमार सिंह, अविनाश कुमार सिंह आदि के द्वारा लगभग 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

वहीं स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ सत्यदेव प्रसाद यादव ने लोगों को बरसात के मौसम के अनुसार आहार-विहार अपनाने की सलाह दी‌। उन्होंने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों की जानकारी व बचाव के उपाय भी बताए। इस अवसर पर संस्था के सचिव रंजीत कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष कुमार ऋषिकेश, ईश्वर दयाल सिंह, प्रो अजीत कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार यादव, धनंजय कुमार, प्रमोद कुमार मिश्र, धीरज कुमार, दीप प्रकाश कुशवाहा आदि ने शिविर के सफल संचालन में सराहनीय सहयोग किया।

Comments are closed.

Recent Post