AMIT LEKH

Post: नेता प्रतिपक्ष का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

नेता प्रतिपक्ष का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कैमूर से पटना जाने के क्रम में जगदीशपुर नया टोला के पास बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया

अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

आरा/भोजपुर। कैमूर से पटना जाने के क्रम में जगदीशपुर नया टोला के पास बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उपस्थित बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें अंग वस्त्र और बुके देकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आने वाली 2024 लोकसभा चुनाव में फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की बात कही और कहा की, कितना भी विपक्ष एक हो जाए 2024 में तीसरी बार देश की जनता नरेंद्र मोदी जी फिर से देश की प्रधानमंत्री बनने जा रही है। 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता चाचा-भतीजे की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। इस दौरान बीजेपी पूर्व जिला अध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह कुशवाहा, नगर अध्यक्ष आदित्य कुमार, मुकेश कुशवाहा, अमर चौबे, रजन सिंह, मिथिलेश सिंह यादव उर्फ मंटू जी, डॉक्टर देवेंद्र कुमार सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह, पूर्णेन्दु प्रसाद सिन्हा, मंचन जी, चितरंजन सिंह सहित अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा जगदीशपुर नया टोला के पास नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का भव्य स्वागत किया गया।

Comments are closed.

Recent Post