AMIT LEKH

Post: बड़हरा विधायक ने गंगा कटाव से हो रहे बचाव कार्यों का किया निरीक्षण

बड़हरा विधायक ने गंगा कटाव से हो रहे बचाव कार्यों का किया निरीक्षण

बड़हरा विधायक ने गंगा कटाव के लिए किए जा रहे बचाव कार्यो का निरीक्षण अधिकारियों के साथ किया

अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

आरा/भोजपुर। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बड़हरा के विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह गुरूवार को बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के मणीराय के टोला और अचरज लाल के टोला पर हो रहे गंगा कटाव और उसके लिए किए जा रहे कार्यो का औचक निरीक्षण किया। राघवेन्द्र प्रताप सिंह बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित अन्य अधिकारियो के साथ गंगा किनारे हो रहे कटाव का निरीक्षण किया। उन्होने दोनो गाँवो को बचाने के लिए पदाधिकारियो को सख्त निर्देश दिया। दोनो गाँवो को कटाव से बचाने के लिए गंगा मिट्टी से भरी बोरी से बचाव कार्य किया जा रहा है। बचाव कार्य धीमी होने पर विधायक द्वारा संवेदक और पदाधिकारियो को हिदायत देते हुए कहा गया कि मजदूरो की संख्या बढाकर जल्द से जल्द काम पूरा किया जाएँ। ग्रामीण जनता द्वारा की गई शिकायतो को सुनते हुए विधायक ने कटाव को रोकने का स्थायी समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होने अपने विधानसभा अंतर्गत हो रहे गंगा कटाव क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए अधिकारियों से अधिक से अधिक बचाव कार्य की अनुमति लेने की सहमति जतायी। बोरियो की संख्या बढाने की बात कही। उन्होने कहा कि बड़हरा क्षेत्र मे गंगा का कटाव तेजी से हो रहा है।पहले भी बहुत गाँव गंगा नदी मे समा गए। मेरा प्रयास है कि अब कोई गाँव गंगा नदी मे न समाए ,इसके लिए मै लगातार जिला और राज्यस्तरीय पदाधिकारियो से संपर्क कर कटाव को रोकने के लिए प्रयासरत हूँ। गंगा कटाव के बचाव कार्य मे कोई अनियमितता बर्दाश्त नही की जाएगी।संवेदक और अधिकारियों को चेतावनी देते हुए उन्होने कहा कि पूरी इमानदारी और कर्तब्यनिष्ठता से काम होनी चाहिए। लोगो के विश्वास को बढाते हुए उन्होने लोगो को सहयोग करने की बात कही। साथ मे जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, विवेक सिंह, मनोज सिंह, मुन्ना सिंह सहित कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता भी मौजूद थे।

Comments are closed.

Recent Post