AMIT LEKH

Post: लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल प्रदेश में अव्व्वल

लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल प्रदेश में अव्व्वल

लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में माह जुलाई 2023 में 87.93 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर सुपौल जिला पहले नम्बर पर रहा

जितेन्द्र कुमार

–  अमिट लेख

सुपौल, (जिला ब्यूरो)। लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में माह जुलाई 2023 में 87.93 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर सुपौल जिला पहले नम्बर पर रहा। जिला पदाधिकारी, सुपौल, कौशल कुमार के नेतृत्व में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में सुपौल जिला ने राज्य में जुलाई माह में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, सुपौल, योगेन्द्र कुमार लाल ने बताया कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में उपलब्धियों के आधार पर जिला की रैकिंग निर्धारित मापदंड एवं कार्य निष्पादन के आधार पर किया गया है। जिसमें सुपौल जिला ने 87.93 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि सुपौल जिला ने समीक्षित माह तक नियत समय में परिवादों के निष्पादन में 9.27 अंक समीक्षित माह में निर्धारित समय में निवारित मामलों में 29.88 अंक, लोक प्राधिकारों की उपस्थिति में 9.94 अंक, समीक्षित माह तक निष्पादित प्रथम अपील में 9.62 अंक एवं समीक्षित माह तक द्वितीय अपील में 9.18 अंक प्राप्त किया गया है। शास्ति अधिरोपन/अनुशासनिक कार्रवाई के लिए 10 अंक, शास्ति अधिरोपित राशि के विरूद्ध वसूली में 05 अंक तथा बैठक कार्यवाही अपलोड करने में 05 अंक कुल 87.93 अंक प्राप्त कर सुपौल जिला को राज्य स्तर पर अव्वल स्थान प्राप्त हुआ है ।

Comments are closed.

Recent Post