AMIT LEKH

Post: हत्या से आक्रोशित व्यवसायियो शव के टायर जला किये प्रदर्शन

हत्या से आक्रोशित व्यवसायियो शव के टायर जला किये प्रदर्शन

पुलिस कप्तान के घटना स्थल पर बुलाने व अपराधियो को अबिलम्ब गिरफ्तारी का कर रहे थे मांग

लखौरा थाना क्षेत्र के नारायण चौक पर सड़क जाम

दिवाकर पाण्डेय

–  अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला न्यूज़ ब्यूरो)। पूर्वी चंपारण जिला के महुआवा थाना क्षेत्र में हुए आलू प्याज के व्यवसायी रोहित कुमार की हत्या बीती रात बाइक सवार अपराधियों ने कर दी। पोस्टमार्टम के बाद मृत व्यवसायी रोहित के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों ने मृतक के शव को लखौरा थाना क्षेत्र के नारायण चौक पर रख कर सड़क जाम कर दिया। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी की। साथ ही अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर बांस बल्ली लगाकर घेर दिया और सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों को खड़ी कर दी। सड़क जाम की सूचना पर स्थानीय थाना के अलावा कई थाना की पुलिस पहुंची। लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास चल रहा है लेकिन आक्रोशित लोग मानने को तैयार नही थे। आक्रोशित ग्रामीण मौके पर एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े थे। रक्सौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर अभय कुमार के साथ कई थाना की पुलिस पहुंची है। सड़क पर आगजनी कर जाम कर रहे लोगों को समझाने की प्रयास में पुलिस जुटी है। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा वहां के प्रभावशाली लोगों का सहयोग लिया गया। आक्रोशित ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी और पुलिस कप्तान को बुलाने की मांग पर अड़े है। बताते चले कि बीती रात महुआवा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बाइक सवार रोहित कुमार और टेम्पू ड्राइवर ललन राय को गोली मार दी। रोहित को सीने में दो गोली लगी। जबकि ललन के हाथ में गोली लगी। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों में रोहित को मृत घोषित कर दिया। वही ललन का इलाज चल रहा है। मृतक रोहित कुमार लखौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले थे। रोहित महुआवा बॉर्डर के पास आलू प्याज का व्यवसाय करते थे। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है। इसी घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर रोड जाम किया है।

Comments are closed.

Recent Post