AMIT LEKH

Post: गुरु की कृपा से प्राप्त होती है परम शिव की सिद्धि : स्वामी माधवानंद

गुरु की कृपा से प्राप्त होती है परम शिव की सिद्धि : स्वामी माधवानंद

गुरु ही एक ऐसे हस्ती होते हैं जो किसी भी जीव को शिव शक्ति से देते हैं मिला

मुंगेर से निरंजन कुमार की रिपोर्ट :

– अमिट लेख

मुंगेर, (जिला ब्यूरो)। चातुर्मास अनुष्ठान के दौरान रविवार को पादुका दर्शन सन्यास पीठ में पांच दिवसीय स्वामी माधवानंद का सत्संग शुरू हुआ। सत्संग में स्वामी जी रामचरितमानस के उत्तर कांडों में वर्णित रुद्राष्टकम स्तुति की व्याख्या की। सतानन सन्यास परंपरा के निष्ठावान एवं आदर्श व्यक्तित्व के स्वामी माधवानंद रामकृष्ण मिशन परंपरा के एक स्वतंत्र सन्यासी हैं। वृंदावन में आराधना कुंज आश्रम से समाज कल्याण के लिए ज्ञान यज्ञ से भी जुटे हुए हैं।

रुद्राष्टकम स्तुति की व्याख्या करते हुए स्वामी जी ने कहा कि यही वह आध्यात्मिक स्तुति है। जिसमें गुरु के साथ-साथ परमपिता परमेश्वर शिव की भी स्तुति होती है। गुरु की स्तुति के रूप में उन्होंने स्वामी सत्यानंद जी के चरणों में समर्पित विभिन्न आध्यात्मिक चिंतन का व्याख्या किया। उन्होंने कहा कि गुरु ही एक ऐसे हस्ती होते हैं जो किसी भी जीव को शिव शक्ति से मिला देते हैं। जिनके कृपा से जीवन में उद्देश्य की प्राप्ति और जीवन का रहस्य समझ में आ जाती है।

Comments are closed.

Recent Post