AMIT LEKH

Post: सात वर्ष बाद लालू पहुंचे अपने पैतृक जिला गोपालगंज

सात वर्ष बाद लालू पहुंचे अपने पैतृक जिला गोपालगंज

लाल किला से खड़ा हो कर झुठ बोलने वाला प्रधान मंत्री हमने नही देखा : लालू

लाल किला से हर वर्ष देता है दो करोड़ नोकरी

✍️ न्यूज़ डेस्क

– अमिट लेख
गोपालगंज, (दिवाकर)। लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ पैतृक जिला गोपालगंज पहुंचे। वहां पर उन्होंने सर्किट हाउस में अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान लालू यादव का जोरदार स्वागत किया गया। आरजेडी सुप्रीमो को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ गया था।

जिस रास्ते से लालू यादव आए वहां अपने नेता के इंतजार में लोग पलक-पांवड़े बिछाकर खड़े थे। हर कोई लालू की झलक पाना चाहता था। लालू यादव ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए नारा दिया कि ‘भाजपा भगाओ देश बचाओ’. लालू यादव ने कहा कि ये पहले नारा था लेकिन अब ये हमारा संकल्प हो चुका है। 18 राजनीतिक दलों ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए इक्ट्ठे होकर लड़ने का मन बनाया है। इण्डिया एक ऐसा ही प्लेटफॉर्म है। 30 अगस्त 2023 को महाराष्ट्र में बैठक होने वाली है। उस बैठक में तय करेंगे कि आगे फाइनल क्या किया जाए।

लालू यादव ने कहा कि हमने ऐसा प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा जो लालकिले पर झंडा फहरकार हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात करके पूरी न करे। किसानों की आय को दो गुना करने को कहकर अधूरा छोड़ दे। महंगाई को बढ़ा दे। हम लोग एक जुट होकर इसके खिलाफ लड़ेंगे। मुंबई में 30 अगस्त को होने वाली इंडिया की बैठक में तय करेंगे कि आगे क्या करना है। सर्किट हाउस में ही लालू प्रसाद आज रात विश्राम करेंगे इसके बाद कल सुबह मां थावे भवानी के दरबार में पहुंच कर पूजा अर्चना के साथ अपने पैतृक गांव फुलवरिया के लिए रवाना होंगे। अपने गांव के लोगों के साथ कुछ वक्त बिताएंगे और लोगों के सुख-दुख को साझा करेंगे। बताते चले कि लालू यादव अपनी किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव में उनका आगमन हो रहा है। इसलिए उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। गांव आने से राजद परिवार के लोग भी काफी उत्साहित है। समर्थक लालू यादव के अच्छी सेहत की कामना कर रहे है। राजद नेताओं का कहना है कि लगभग 7 वर्षों बाद उनका गोपालगंज की धरती पर आगमन हो रहा है। गौरतलब है कि लालू यादव और राबड़ी देवी पटना से विशेष रथ पर बैठकर पटना से गोपालगंज पहुंचे थे। आरजेडी सुप्रीमो के गोपालगंज आगमन के दौरान गाड़ियों का लंबा काफिला साथ चल रहा था। ये बस सभी तरह की सुविधाएं से लैस है। हालांकि गोपालगंज में वो एक कार में सवार होकर पहुंचे थे।

Comments are closed.

Recent Post