AMIT LEKH

Post: कांग्रेस चली पंचायत की ओर कार्यक्रम की शुरुआत

कांग्रेस चली पंचायत की ओर कार्यक्रम की शुरुआत

कांग्रेस चली पंचायत की ओर कार्यक्रम के तहत कांग्रेस की टीम पंचायतो में घूमकर प्रत्येक बूथ एवं प्रखंड कमिटी को मजबूती देने का कार्य कर रही है

मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

वीरपुर, (सुपौल)। कांग्रेस के प्रदेश सदस्य सह कांग्रेस के सुपौल जिला प्रभारी तारानंद सादा ने रविवार को वीरपुर कोसी निरीक्षण भवन में स्थानीय पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस चली पंचायत की ओर कार्यक्रम के तहत कांग्रेस की टीम पंचायतो में घूमकर प्रत्येक बूथ एवं प्रखंड कमिटी को मजबूती देने का कार्य कर रही है।

इसी कार्यक्रम के तहत शनिवार को सुपौल सदर प्रखंड के कर्णपुर से कार्यक्रम की शुरुआत कर सुपौल नगर, किशनपुर के कटहरा, राधोपुर के हरिपुर एवं बसन्तपुर के कटैया में कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन के मजबूती के लिए विचार विमर्श किए। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि शनिवार से कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया। प्रत्येक पंचायतों में वे स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके परिजनों से मुलाकात किए। कांगेस के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुराने कांग्रेसी एवं स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से मिलकर उनको कांग्रेस परिवार से पुनः जोड़ने एवं संगठन के पदाधिकारियों से मिलकर संगठन को मजबूती देना है। हमे अपनी कमजोरी को दूर कर खड़गे जी, राहुल जी सोनिया जी के हाथों को मजबूत करना है। अभी देश मे अराजकता की स्थिति है। बेरोजगारी ,महगाई चरम पर है। धर्म के आधार पर यह सरकार चुनाव जीतने की कोशिश कर रही हैं। देश में केंद्र की सरकार के द्वारा हिटलर शाही का तरीका अपनाया जा रहा है। हिंदुस्तान की जनता हिटलर शाही को पसंद नही करती है। कांग्रेस को देश बचाने की चिंता है। जबकि यह केंद्र की सरकार का दो करोड़ लोगों को नौकरी देने के साथ साथ अन्य कई किये वादे जुमला साबित हो रही है। इस सरकार ने देश को 70 साल पीछे धकेल दिया है।

सरकार के द्वारा देश को उद्योग पतियों के हाथों बेच दिया है। अम्बानी ,अडानी देश चला रहे है। एक तरफ राहुल जी के द्वारा कोई मसला उठाया जाता हैं तो उनकी सदस्यता ही खत्म कर दी जाती है। यह लोकतंत्र की हत्या नही तो क्या है। आज चुनाव में धार्मिक मुद्दे को उठाया जा रहा है। इसलिए आज हम तमाम कांग्रेसी घर घर जा कर लोगो को जागरूक करने का कार्य कर रहे है। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिमल कुमार यादव, बिहार प्रदेश के पूर्व सचिव राम सागर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, यमुनानंद झा, जयबोध झा, अनीस अख्तर, मो अंसार, अभय कुमार सिंह, शमशेर आलम, मो मुर्तुजा, कार्तिक झा सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post