AMIT LEKH

Post: वर्षों से फरार चल रहे दस्यु सरगना बैजनाथ यादव दबोचा गया

वर्षों से फरार चल रहे दस्यु सरगना बैजनाथ यादव दबोचा गया

गुप्त सूचना के आधार पर जोगापट्टी पुलिस ने फरार चल रहे दस्यु सरगना बैजनाथ यादव को भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से धर दबोचा है

पश्चिम चंपारण डेस्क

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। गुप्त सूचना के आधार पर योगापट्टी पुलिस ने फरार चल रहे दस्यु सरगना बैजनाथ यादव को भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से धर दबोचा है। उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी वर्षों से फरार चल रहे थे। दस्यु सरगना बैजनाथ यादव 50 वर्ष पिता बद्री यादव ग्राम भटवलिया थाना योगापट्टी नेपाल से अपने घर आने वाला है। सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक ने  योगापट्टी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश दिया। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भारत नेपाल के सीमावर्ती थाना पुरुषोत्तमपुर क्षेत्र से फरार चल रहे दस्यु सरगना को  गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी पर बेतिया एवं बगहा पुलिस जिला के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, अपहरण जैसे कई संगीन आपराधिक मामलों के करीब दो दर्जन से अधिक कांड दर्ज हैं। गठित पुलिस टीम में पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष उमेश कुमार यादव, जमादार पंच रतन सिंह आदि शामिल थे।

Comments are closed.

Recent Post