AMIT LEKH

Post: मुखिया के पुत्र की उत्तर प्रदेश मे मिली लाश

मुखिया के पुत्र की उत्तर प्रदेश मे मिली लाश

पूर्वी चम्पारण जिला के चकिया थाना क्षेत्र के कुडिया निवासी राजेश कुमार सिंह 38 वर्षीय का शव उत्तर प्रदेश के कुशीनगर मे मिला है

दिवाकर पाण्डेय

–  अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला न्यूज़ ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के चकिया थाना क्षेत्र के कुडिया निवासी राजेश कुमार सिंह 38 वर्षीय का शव उत्तर प्रदेश के कुशीनगर मे मिला है। मृतक की पहचान चकिया प्रखंड के कुडिया पंचायत के पूर्व मुखिया विरेन्द्र सिंह के पुत्र राजेश कुमार सिंह के रुप मे हुई है। इधर मृतक का शव यूपी के कुशीनगर मे लावारिश अवस्था मे मिला। जिसके बाद पुलिस मे मृतक के पास मौजूद कागजातो के आधार पर उसके परिजनो से संपर्क साध कर घटना की जानकारी दी। इधर घटना के बारे मे बताया जाता है कि मृतक राजेश कुमार गोरखपुर मे ट्रांसपोर्ट कंपनी मे कार्य करता था। वहीं दो दिन पूर्व ही चकिया के लिए निकला था कि उक्त घटना हो गई। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। इधर घटना के बाद परिजनो का रोरोकर बुरा हाल है।मृतक शादीशुदा है और तीन बच्चे है।

Comments are closed.

Recent Post