राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आरा के परिसदन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, बोले कि नीतीश कुमार का जो सपना था प्रधानमंत्री बनने का उनका सपना चकनाचूर हो गया
अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल
– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आरा के परिसदन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, बोले कि नीतीश कुमार का जो सपना था प्रधानमंत्री बनने का उनका सपना चकनाचूर हो गया। जिस राजद के खिलाफ जनता ने जदयू को वोट कर नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री बनाया। फिर से नीतीश कुमार जी उसी जंगल राज के राज कुमार को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिये। जिससे बिहार के अमन चैन पंसद करने वाले लोगों में भारी गुस्सा हैं। बिहार की जनता राष्ट्रीय लोक जनता दल में हीँ भविष्य देख रहीँ हैं। लालू जी जीते जी चाह रहे हैं किसी तरह तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाया जाय लालू जी नीतीश कुमार जी को प्रधानमंत्री का सपना दिखा कर अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। जदयू के लोग उम्मीद लगा बैठे थे कि I N D I A की बैठक में नीतीश कुमार को संयोजक बनाया जायेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीँ। प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुशवाहा, फजल इम्माम मलिक, जितेंद्र नाथ, पूर्व विधायक, रणविजय जी जिलाध्यक्ष, रोहित कुशवाहा, संजय मेहता, जागा कुशवाहा, कार्तिक पांडेय, पंकज कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, सुनील पाठक मौजूद थे।








