AMIT LEKH

Post: लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत सभी पंचायतो में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य जारी

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत सभी पंचायतो में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य जारी

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत सभी पंचायतो में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य जारी है

अरुण कुमार ओझा

–  अमिट लेख

भोजपुर, (अनुमंडल ब्यूरो)।  लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत सभी पंचायतो में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य जारी है। इसके सफल क्रियान्वयन हेतु अब तक 147 पंचायतो में चयनित स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं कर्मी कार्य कर रहे है। जिला पदाधिकारी महोदय भोजपुर के निर्देशानुसार इन सभी के सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य समस्याओं से निजात हेतु, इनका जीवन बीमा एवं आयुष्मान भारत कार्ड का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य के लिए एल. डी. एम. भोजपुर तथा जिला कार्यक्रम समन्वयक, आयुष्मान भारत भोजपुर को संपर्क किया गया है। ज्ञात हो यह कार्य बरहरा तथा कोइलवर प्रखंड में किया जा चुका है तथा जिले के शेष 12 प्रखंडो में इसे निर्धारित तिथि के अनुसार सम्पन्न कराया जाएगा।

Comments are closed.

Recent Post