अस्पताल से दलाल मरीज़ गायब करते हैं यह तो सुना था, लेकिन अस्पताल से पुलिस मरीज को गायब कर रही है, यह आज देखने को मिल रहा है : सांसद
न्यूज़ डेस्क, बेतिया
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। अस्पताल से दलाल मरीज़ गायब करते हैं यह तो सुना था, लेकिन अस्पताल से पुलिस मरीज को गायब कर रही है, यह आज देखने को मिल रहा है। उक्त आरोप भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पश्चिम चंपारण सांसद डॉ संजय जयसवाल ने लगाते हुए कहा है कि कल रात बखरिया में दो लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो गई। तीन व्यक्तियों को रात में पुलिस अपने अधीन लेकर आई और उनका इलाज करने के साथ ही उन सभी को गायब भी कर दिया गया। पूरे इलाके में पुलिस दहशत फैला रही है कि अगर कोई भी जहरीली शराब पिया है बोलेगा तो उसके परिवार को जेल में भेज दिया जाएगा। नीतीश कुमार जी के राज्य में पुलिस जहरीली शराब बेचने का न केवल धंधा करती है बल्कि साथ ही शराब से हुई मौत को छुपा कर जहरीली शराब बेचने वालों से उसका अलग से पैसा वसूली करती है।








